BIHAR लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
BIHAR लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 27 जुलाई 2018
बिहार में गुरु पूर्णिमा की धूम, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता
पटना [जेएनएन]। आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर पटना सहित पूरे बिहार में गंगा व अन्य नदी घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने वहां स्नान कर पूजा-अर्चना की व दान-पुण्य किए।
गुरु पूर्णिमा के दिन गंगा में स्नान करने के बाद पूजा करने की अपनी महत्ता है। खासतौर से गुरु की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन लोग अपने गुरु के लिए व्रत भी रखते हैं। श्रद्धालु अपने तथा परिजनों की सलामती की प्रार्थना भी करते हैं।
सोमवार, 13 नवंबर 2017
बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एलान, 351वें प्रकाश पर्व का भी होगा भव्य आयोजन
पटना : गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 351 वें प्रकाशोत्सव की तैयारियों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जायजा लिया और इससे जुड़े स्थानों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के व्यवस्थापकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और 350वें प्रकाश पर्व की तरह ही इसके आयोजन में भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
CBI और ED इस वजह से तेजस्वी-राबड़ी पर नहीं कर रही है कड़ी कार्रवाई, जानें पूरी कहानी
पटना : किसी साधारण व्यक्ति या आमतौर पर किसी व्यवसायी को सीबीआइ और ईडी का सम्मन मिल जाये, तो वह हर हाल में इन एजेंसियों के सामने उपस्थित होता है. बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार की राजनीतिक विरासत संभालने को बेचैन राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ ऐसा नहीं है. जी हां,
नीतीश का बड़ा बयान -गुजरात में बीजेपी की जीत तय, हम जाट और मराठा आरक्षण के भी पक्षधर
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोक संवाद केंद्र में लोगों की राय लेने के बाद मीडिया से बातचीत में आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर हमारी राय स्पष्ट है और हम इस पर कायम रहेंगे. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से निकल चुका है, अब उसे लोकसभा में भी लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे महिला सशक्तिकरण के समर्थक हैं. उनके मुताबिक हम जाट और मराठा के आरक्षण के भी हिमायती हैं. उन्होंने गुजरात चुनाव को लेकर बेबाकी से कहा कि जिस राज्य के प्रधानमंत्री हैं, वहां के लोग किसी और को वोट नहीं करेंगे.
नीतीश कुमार ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की जीत तय है. पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी चुनाव को सेमीफाइनल मानना उचित नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि गुजरात चुनाव को लेकर उनकी राय पूरी तरह स्पष्ट है. नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने पर बहस की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कथित गोरक्षकों पर कार्रवाई के लिए उनकी बात प्रधानमंत्री से हो चुकी है और उन्होंने सार्वजनिक मंच से ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.
नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग मीडिया में बने रहने के लिए राजनीति में अभ्रदता की सीमा को लांघ रहे हैं. विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी. उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव को विकास के काम से कोई लेना-देना नहीं है, राजद एक परिवार की पार्टी है और कुछ नहीं. नीतीश ने कहा कि तेजस्वी को उनके अपने ही पिता लालू यादव ने फंसा दिया और उनकी ही वजह से उसका कैरियर गड़बड़ा गया है. उन्होंने तेजस्वी को बच्चा बताते हुए उसके किसी बात को गंभीरता से नहीं लेने की बात कही. उन्होंने शौचालय घोटाले पर बोलते हुए कहा कि बहुत जल्द दोषियों को सजा दी जायेगी और दहेज प्रथा के विरोध और बाल विवाह के विरोध में सरकार कदम उठा रही है.

सदस्यता लें
संदेश (Atom)