NATIONAL लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
NATIONAL लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 27 जुलाई 2018
IRCTC: अब ट्रेन में मिलेगी विमान यात्रियों की तरह ये सेवा
नई दिल्ली:
विमान परिचारकों की तरह ही रेलवे के कैटरिंग कर्मी अब सभी ट्रेनों में भोजन के बाद कचरा एकत्रित करने के लिए यात्रियों के पास कचरे का थैला लेकर जाएंगे. यह निर्देश रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने अधिकारियों को दिया है. रेलवे यात्रियों को एयरलाइन जैसी सुविधा प्रदान करने के लिए बड़ी तेजी से एयरलाइन मॉडल अपना रहा है जिसमें एयरलाइन के भोजन से लेकर वैक्यूम टायलट शामिल है.
लोहानी ने गत 17 जुलाई को मंडल स्तर के अधिकारियों और बोर्ड सदस्यों के साथ एक बैठक में कहा कि ट्रेन में सफाई बनाये रखने के लिए पैंट्री कर्मी यात्रियों को भोजन परोसे जाने के बाद कचरा एक थैले में एकत्रित करें जैसा कि विमानों में होता है.
NEWS FLASH: शेयर बाजार तेजी के साथ बंद, सेंसेक्स ने 37368 और निफ्टी ने 11283 की ऐतिहासिक ऊंचाई छुई
दिल्ली में आयोजित होने वाली इस खास वार्ता में दोनों देश के प्रतिनिधि व्यापार को बढ़ावा देने से लेकर तमाम तरह के मुद्दों पर बात करेंगे. इस पूरी वार्ता का मुख्य मकसद दोनों देशों के बीच व्यापार के माध्यम से संबंध को और बेहतर करना है. मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अब तक महाराष्ट्र के पांच विधायक इस्तीफा दे चुके हैं. महाराष्ट्र विधानसभा के सूत्रों ने बताया कि भरत भाल्के (कांग्रेस), राहुल अहेर (भाजपा) और दत्तात्रेय भारणे (राकांपा) ने आज विधायक पद से इस्तीफे दे दिए. इससे पहले कल हर्षवर्धन जाधव (शिवसेना) और भाऊसाहब पाटिल चिकटगांवकर (राकांपा) ने आरक्षण की मांग के समर्थन में इस्तीफा देने की पेशकश की थी. वहीं आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ(पीटीआई) बंपर जीत हासिल करती दिख रही है. रुझानों के मुताबिक, पीटीआई को सबसे ज्यादा 119 सीटें मिलती दिख रही हैं. ऐसे में इमरान खान का प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है. रुझानों के बाद पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इमरान खान ने प्रेस कांफ्रेंस में गरीबी, आतंक से लेकर कश्मीर मुद्दे तक की बात की. इसके अलावा देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
Guru Purnima: जानिए भारतीय इतिहास के महान गुरुओं के बारे में
नई दिल्ली: आज यानि 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) हैं. हिन्दू पंचांग के अनुसार आषाढ़ के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को 'गुरुपूर्णिमा' कहते हैं. आज ही के दिन चार वेदों के व्याख्याता महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था. इसलिए गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है. गुरुपूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरु की पूजा करते हैं और उन्हें उपहार भी देते हैं. गुरु पूर्णिमा के मौके पर हम आपको कुछ ऐसे ही गुरुओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी महानता भारतीय इतिहास में दर्ज है.
राफेल डील पर कांग्रेस का फिर हमला : रक्षा मंत्री ने झूठ बोला, मोदी सरकार ने नियमों को तोड़ा
नई दिल्ली: राफेल डील पर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार ने नियमों की सभी नियमों की अनदेखी की है. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि संसद में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने झूठ बोला है. राफेल डील रक्षा सौदे में क्रोनी कैपिटलिज्म का सबसे बड़ा उदाहरण है. राफेल का सच छुपाया जा रहा है. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गुरुवार निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सौदे के माध्यम से देश के एक नामी उद्योगपति को चार
सोमवार, 13 नवंबर 2017
बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एलान, 351वें प्रकाश पर्व का भी होगा भव्य आयोजन
पटना : गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 351 वें प्रकाशोत्सव की तैयारियों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जायजा लिया और इससे जुड़े स्थानों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के व्यवस्थापकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और 350वें प्रकाश पर्व की तरह ही इसके आयोजन में भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
नीतीश का बड़ा बयान -गुजरात में बीजेपी की जीत तय, हम जाट और मराठा आरक्षण के भी पक्षधर
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोक संवाद केंद्र में लोगों की राय लेने के बाद मीडिया से बातचीत में आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर हमारी राय स्पष्ट है और हम इस पर कायम रहेंगे. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से निकल चुका है, अब उसे लोकसभा में भी लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे महिला सशक्तिकरण के समर्थक हैं. उनके मुताबिक हम जाट और मराठा के आरक्षण के भी हिमायती हैं. उन्होंने गुजरात चुनाव को लेकर बेबाकी से कहा कि जिस राज्य के प्रधानमंत्री हैं, वहां के लोग किसी और को वोट नहीं करेंगे.
नीतीश कुमार ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की जीत तय है. पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी चुनाव को सेमीफाइनल मानना उचित नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि गुजरात चुनाव को लेकर उनकी राय पूरी तरह स्पष्ट है. नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने पर बहस की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कथित गोरक्षकों पर कार्रवाई के लिए उनकी बात प्रधानमंत्री से हो चुकी है और उन्होंने सार्वजनिक मंच से ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.
नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग मीडिया में बने रहने के लिए राजनीति में अभ्रदता की सीमा को लांघ रहे हैं. विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी. उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव को विकास के काम से कोई लेना-देना नहीं है, राजद एक परिवार की पार्टी है और कुछ नहीं. नीतीश ने कहा कि तेजस्वी को उनके अपने ही पिता लालू यादव ने फंसा दिया और उनकी ही वजह से उसका कैरियर गड़बड़ा गया है. उन्होंने तेजस्वी को बच्चा बताते हुए उसके किसी बात को गंभीरता से नहीं लेने की बात कही. उन्होंने शौचालय घोटाले पर बोलते हुए कहा कि बहुत जल्द दोषियों को सजा दी जायेगी और दहेज प्रथा के विरोध और बाल विवाह के विरोध में सरकार कदम उठा रही है.
नीतीश कुमार ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की जीत तय है. पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी चुनाव को सेमीफाइनल मानना उचित नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि गुजरात चुनाव को लेकर उनकी राय पूरी तरह स्पष्ट है. नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने पर बहस की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कथित गोरक्षकों पर कार्रवाई के लिए उनकी बात प्रधानमंत्री से हो चुकी है और उन्होंने सार्वजनिक मंच से ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.
नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग मीडिया में बने रहने के लिए राजनीति में अभ्रदता की सीमा को लांघ रहे हैं. विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी. उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव को विकास के काम से कोई लेना-देना नहीं है, राजद एक परिवार की पार्टी है और कुछ नहीं. नीतीश ने कहा कि तेजस्वी को उनके अपने ही पिता लालू यादव ने फंसा दिया और उनकी ही वजह से उसका कैरियर गड़बड़ा गया है. उन्होंने तेजस्वी को बच्चा बताते हुए उसके किसी बात को गंभीरता से नहीं लेने की बात कही. उन्होंने शौचालय घोटाले पर बोलते हुए कहा कि बहुत जल्द दोषियों को सजा दी जायेगी और दहेज प्रथा के विरोध और बाल विवाह के विरोध में सरकार कदम उठा रही है.
GST रेट्स में बदलाव करने के लिए प्रधानमंत्री ने कहा था: राजनाथ सिंह
लखनऊ.यूनियन होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा है कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST में हाल ही में जो बदलाव किए गए हैं, उनका मकसद आम आदमी को फायदा पहुंचाना है। राजनाथ ने कहा कि जीएसटी के रेट्स में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही कहा था। बता दें कि पहले 28% टैक्स ब्रैकेट में 228 आइटम्स थे। इनमें से 178 आइटम्स पर टैक्स घटाकर उन्हें 18% के स्लैब में लाया गया है। इसके अलावा कई और आइटम्स के टैक्स घटाए गए हैं।
- अरुण जेटली ने कहा था, "देश में सभी एसी और नॉन एसी रेस्टोरेंट पर 5% जीएसटी लगाया जाएगा। पहले नॉन एसी रेस्टोरेंट में खाने के बिल पर 12% GST लगता था। इसके अलावा एसी रेस्टोरेंट में 18% जीएसटी लगता था।"
मोदी को है जीएसटी से जुड़े मामलों की जानकारी
- राजनाथ ने कहा कि हाल ही में जीएसटी काउंसिल ने इसमें जो बदलाव किए हैं, उनके बारे में पहले से विचार किया जा रहा था। सिंह के मुताबिक- प्रधानमंत्री को भी इस पूरे मामले की जानकारी थी। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा था कि इस बारे में जो भी बदलाव जरूरी हैं, वो किए जाने चाहिए।
- राजनाथ ने कहा- प्रधानमंत्री के कहने के बाद ही जीएसटी काउंसिल की मीटिंग हुई और बदलावों पर सहमति बनी। उम्मीद है कि इन बदलावों से अब कारोबारी भी खुश होंगे। सिंह ने यह बात यहां मीडिया से बातचीत में कही।
- राजनाथ ने कहा- प्रधानमंत्री के कहने के बाद ही जीएसटी काउंसिल की मीटिंग हुई और बदलावों पर सहमति बनी। उम्मीद है कि इन बदलावों से अब कारोबारी भी खुश होंगे। सिंह ने यह बात यहां मीडिया से बातचीत में कही।
वन नेशन-वन टैक्स
- राजनाथ ने कहा कि सभी बिजनेसमैन या कारोबारी अब जीएसटी से बहुत खुश हैं। हमने इसे ‘एक देश और एक टैक्स’ के तौर पर लागू किया है। इससे जनता को बहुत फायदा होगा।
178 आइटम्स अब 18% के टैक्स स्लेब में
- जीएसटी काउंसिल में लिए गए अहम फैसलों के बारे में फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने शुक्रवार को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 28% टैक्स ब्रैकेट में पहले 228 आइटम्स थे। इनमें से 178 आइटम्स पर टैक्स घटाकर उन्हें 18% के स्लैब में लाया गया है। इसके अलावा कई आइटम्स के टैक्स घटाए गए हैं। जेटली ने कहा था कि सभी तरह के रेस्टोरेंट्स पर 5% जीएसटी लगाया जाएगा। जेटली के मुताबिक इन नए रेट्स का फायदा 15 नवंबर से मिलना शुरू हो जाएगा। नरेंद्र मोदी ने इन बदलावों पर कहा था कि इससे हमारे नागरिकों को भविष्य में फायदा होगा।
पहले कितना टैक्स लगता था?
- अरुण जेटली ने कहा था, "देश में सभी एसी और नॉन एसी रेस्टोरेंट पर 5% जीएसटी लगाया जाएगा। पहले नॉन एसी रेस्टोरेंट में खाने के बिल पर 12% GST लगता था। इसके अलावा एसी रेस्टोरेंट में 18% जीएसटी लगता था।"
होटलों के चार्ज पर कितना फर्क पड़ेगा?
- स्टार्ड होटल के रेस्टोरेंट जो हर दिन एक रूम का 7500 रुपए या उससे ज्यादा चार्ज करते हैं, उन पर 18% GST लगेगा और इन्हें इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का फायदा भी मिलेगा। लेकिन वो रेस्टोरेंट जो 7,500 से कम चार्ज करते हैं, उन पर 5% जीएसटी लगाया जाएगा और उन्हें ITC का फायदा नहीं मिलेगा।
जीएसटी की टैक्स स्लैब में किस तरह हुआ बदलाव
- जेटली ने बताया, "28% टैक्स कैटेगरी में से 178 आइटम्स को 18% टैक्स स्लैब में लाया गया। 13 आइटम्स को 18% से 12% के टैक्स स्लैब में लाया गया। 6 आइटम्स को 18% से 5% के टैक्स स्लैब मेें लाया गया, 8 आइटम्स को 12% से 5% के टैक्स स्लैब लाया गया। इसके अलावा 6 आइटम्स को 5% से 0 की कैटेगरी में लाया गया है।"
28% से 18% के स्लैब में कौन से आइटम्स आए?
- च्यूइंगगम, चॉकलेट, कॉफी, कस्टर्ड पाउडर, मार्बल और ग्रेनाइट, डेंटल हाईजीन प्रोडक्ट, पॉलिश और क्रीम, सेनेटरी वेयर्स, लेदर क्लोदिंग, आर्टिफिशियल फर, विंग्स, कुकर, स्टोव, आफ्टर शेव, डियोड्रेंट, डिटर्जेंट और वॉशिंग पाउडर, रेजर्स एंड ब्लेड्स, कटलरी, स्टोरेज वॉटर हीटर, बैट्री, चश्मे, रिस्ट वॉच, मैट्रेस जैसे आइटम्स।
किन आइटम्स पर 28% टैक्स लगता रहेगा?
- पान मसाला, कोल्डड्रिंक्स और बेवरेज, सिगार और सिगरेट, तम्बाकू के प्रोडक्ट, सीमेंट, पेंट, परफ्यूम, एसी, डिश वॉशिंग मशीन, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, वैक्यूम क्लीनर, कार, टू व्हीलर, एयरक्राफ्ट और याट जैसे आइटम्स।
आंध्र प्रदेश में कृष्णा नदी में नाव पलटी, अब तक 19 बॉडी बरामद; एक गिरफ्तार
अमरावती.आंध्र प्रदेश में विजयवाड़ा के पास कृष्णा नदी में रविवार को 38 लोगों को ले जा रही नाव पलट गई। अब तक 19 बॉडी बरामद की गई हैं। डीजीपी संभा शिवा राव ने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। NDRF की टीमें और कृष्णा डिस्ट्रिक्ट के अधिकारी ऑपेरशन में लगे। आंध्र की टूरिज्म मिनिस्टर भूमा अखिला प्रिया ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस बात का पता लगाएं कि बोट ऑपरेटिंग कंपनी के पास परमिशन थी, या नहीं। हादसे के बाद पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया, एक की गिरफ्तारी हुई है।
ओवरलोड थी नाव, ज्यादातर के पास नहीं थी लाइफ जैकेट
- पुलिस के मुताबिक, इस नाव पर क्षमता से ज्यादा 38 लोग सवार थे। ज्यादातर लोगों के पास लाइफ जैकेट नहीं थी। रविवार शाम के हादसा तब हुआ, जब ये नाव गोदावरी और कृष्णा नदी के पवित्र संगम के इलाके में थी। नाव पलटते ही ज्यादातर लोग इसके नीचे दबकर डूब गए।
किन लोगों की हादसे में गई जान
- पुलिस के मुताबिक, नाव पर सवार ज्यादातर लोग प्रकाशम डिस्ट्रिक्ट के ओंगोल वॉकर क्लब के मेंबर्स थे। कुछ लोग नेल्लोर डिस्ट्रिक्ट के थे, जो विजयवाड़ा घूमने आए थे।
- हादसे के दौरान लोकल मछुआरों ने 15 पैसेंजर्स की जान बचाई।
कितनी टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में लगीं
- NDRF की दो टीमें जिनमें 60 मेंबर्स थे, मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंचीं। इसके अलावा स्टेट डिजास्टर रेस्क्यू फोर्स (SDRF) के 45 मेंबर्स, डिजास्टर रेस्पॉन्स और फायर सर्विस डिपार्टमेंट के 60 मेंबर्स रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाए गए।
डूबने वालों में जिला BJP अध्यक्ष भी शामिल
- डूबने वाले एक शख्स की पहचान प्रभाकर रेड्डी के तौर पर की गई है। ये प्रकाशम डिस्ट्रिक्ट की बीजेपी यूनिट के अध्यक्ष थे।
- हादसे पर आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी चीफ मिनिस्टर एन चिना राजप्पा, अपोजिशन लीडर वाईएस जगनमोहन रेड्डी, आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के हरि बाबू ने दुख जताया है। आंध्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया है।
क्यों हुआ हादसा?
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बोट मैन ने पुलिस को बताया कि नाव पर सवार सभी लोग कृष्णा-गोदावरी का संगम देखने के लिए अचानक एक ही हिस्से में आ गए। इस वजह से नाव का बैलेंस बिगड़ गया और ये हादसा हुआ।
- न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बोट मैन ने पुलिस को बताया कि नाव पर सवार सभी लोग कृष्णा-गोदावरी का संगम देखने के लिए अचानक एक ही हिस्से में आ गए। इस वजह से नाव का बैलेंस बिगड़ गया और ये हादसा हुआ।
कौन सा बैंक दे रहा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज, एक क्लिक में जानिए
परंपरागत निवेश विकल्पों में फिक्सड डिपॉजिट यानी एफडी एक लोकप्रिय विकल्प है। बिना जोखिम एक निश्चित रिटर्न पाने के लिए लोग एफडी का चुनाव करते हैं। मौजूदा समय में जमा पर ब्याज दरें लगातार कम हो रही है। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि कौन सा बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। अपने इस वीडियो में हम आपको ऐसे बैंकों के बारे में बता रहे हैं जो एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। आपको बता दें कि बैंक एफडी पर मिलने वाला ब्याज समय सीमा के हिसाब से घटता बढ़ता रहता है। मौजूदा समय में अलग अलग बैंक अलग अलग समयावधि के हिसाब से 6.50 से 7.50 फीसद तक का ब्याज दे रहे हैं।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)