/*-------- Begin Drop Down Menu -------*/ #menubar { background: #8E8E8E; width: 840px; color: #FFF; margin: 0px; padding: 0; position: relative; border-top:1px solid #B2FFFF; height:35px; } #menus { margin: 0; padding: 0; } #menus ul { float: left; list-style: none; margin: 0; padding: 0; } #menus li { list-style: none; margin: 0; padding: 0; border-left:1px solid #1A6680; border-right:1px solid #1A6680; height:35px; } #menus li a, #menus li a:link, #menus li a:visited { color: #FFF; display: block; font:normal 12px Arial, Tahoma, Helvetica, FreeSans, sans-serif; margin: 0; padding: 9px 12px 10px 12px; text-decoration: none; } #menus li a:hover, #menus li a:active { background: #130000; /* Menu hover */ color: #FFF; display: block; text-decoration: none; margin: 0; padding: 9px 12px 10px 12px; } #menus li { float: left; padding: 0; } #menus li ul { z-index: 9999; position: absolute; left: -999em; height: auto; width: 160px; margin: 0; padding: 0; } #menus li ul a { width: 140px; } #menus li ul ul { margin: -25px 0 0 160px; } #menus li:hover ul ul, #menus li:hover ul ul ul, #menus li.sfhover ul ul, #menus li.sfhover ul ul ul { left: -999em; } #menus li:hover ul, #menus li li:hover ul, #menus li li li:hover ul, #menus li.sfhover ul, #menus li li.sfhover ul, #menus li li li.sfhover ul { left: auto; } #menus li:hover, #menus li.sfhover { position: static; } #menus li li a, #menus li li a:link, #menus li li a:visited { background: #B3B3B3; /* drop down background color */ width: 120px; color: #FFF; display: block; font:normal 12px Arial, Tahoma, Helvetica, FreeSans, sans-serif; margin: 0; padding: 9px 12px 10px 12px; text-decoration: none; z-index:9999; border-bottom:1px solid #1A6680; } #menus li li a:hover, #menusli li a:active { background: #130000; /* Drop down hover */ color: #FFF; display: block; margin: 0; padding: 9px 12px 10px 12px; text-decoration: none; } /*-------- End Drop Down Menu -------*/

सोमवार, 13 नवंबर 2017

बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एलान, 351वें प्रकाश पर्व का भी होगा भव्य आयोजन

पटना : गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 351 वें प्रकाशोत्सव की तैयारियों का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को जायजा लिया और इससे जुड़े स्थानों का निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के व्यवस्थापकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की और 350वें प्रकाश पर्व की तरह ही इसके आयोजन में भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया.

CBI और ED इस वजह से तेजस्वी-राबड़ी पर नहीं कर रही है कड़ी कार्रवाई, जानें पूरी कहानी

पटना : किसी साधारण व्यक्ति या आमतौर पर किसी व्यवसायी को सीबीआइ और ईडी का सम्मन मिल जाये, तो वह हर हाल में इन एजेंसियों के सामने उपस्थित होता है. बिहार के सबसे बड़े सियासी परिवार की राजनीतिक विरासत संभालने को बेचैन राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ ऐसा नहीं है. जी हां,

नीतीश का बड़ा बयान -गुजरात में बीजेपी की जीत तय, हम जाट और मराठा आरक्षण के भी पक्षधर

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लोक संवाद केंद्र में लोगों की राय लेने के बाद मीडिया से बातचीत में आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर हमारी राय स्पष्ट है और हम इस पर कायम रहेंगे. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल राज्यसभा से निकल चुका है, अब उसे लोकसभा में भी लाना चाहिए. उन्होंने कहा कि वे महिला सशक्तिकरण के समर्थक हैं. उनके मुताबिक हम जाट और मराठा के आरक्षण के भी हिमायती हैं. उन्होंने गुजरात चुनाव को लेकर बेबाकी से कहा कि जिस राज्य के प्रधानमंत्री हैं, वहां के लोग किसी और को वोट नहीं करेंगे. 

नीतीश कुमार ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की जीत तय है. पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सभी चुनाव को सेमीफाइनल मानना उचित नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि गुजरात चुनाव को लेकर उनकी राय पूरी तरह स्पष्ट है. नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ कराने पर बहस की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कथित गोरक्षकों पर कार्रवाई के लिए उनकी बात प्रधानमंत्री से हो चुकी है और उन्होंने सार्वजनिक मंच से ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.

नीतीश कुमार ने राजद सुप्रीमो लालू यादव पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग मीडिया में बने रहने के लिए राजनीति में अभ्रदता की सीमा को लांघ रहे हैं. विधानसभा चुनाव में जनता ऐसे लोगों को जवाब देगी. उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव को विकास के काम से कोई लेना-देना नहीं है, राजद एक परिवार की पार्टी है और कुछ नहीं. नीतीश ने कहा कि तेजस्वी को उनके अपने ही पिता लालू यादव ने फंसा दिया और उनकी ही वजह से उसका कैरियर गड़बड़ा गया है. उन्होंने तेजस्वी को बच्चा बताते हुए उसके किसी बात को गंभीरता से नहीं लेने की बात कही. उन्होंने शौचालय घोटाले पर बोलते हुए कहा कि बहुत जल्द दोषियों को सजा दी जायेगी और दहेज प्रथा के विरोध और बाल विवाह के विरोध में सरकार कदम उठा रही है. 

GST रेट्स में बदलाव करने के लिए प्रधानमंत्री ने कहा था: राजनाथ सिंह

लखनऊ.यूनियन होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने कहा है कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स यानी GST में हाल ही में जो बदलाव किए गए हैं, उनका मकसद आम आदमी को फायदा पहुंचाना है। राजनाथ ने कहा कि जीएसटी के रेट्स में बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही कहा था। बता दें कि पहले 28% टैक्स ब्रैकेट में 228 आइटम्स थे। इनमें से 178 आइटम्स पर टैक्स घटाकर उन्हें 18% के स्लैब में लाया गया है। इसके अलावा कई और आइटम्स के टैक्स घटाए गए हैं।

मोदी को है जीएसटी से जुड़े मामलों की जानकारी

- राजनाथ ने कहा कि हाल ही में जीएसटी काउंसिल ने इसमें जो बदलाव किए हैं, उनके बारे में पहले से विचार किया जा रहा था। सिंह के मुताबिक- प्रधानमंत्री को भी इस पूरे मामले की जानकारी थी। प्रधानमंत्री ने साफ तौर पर कहा था कि इस बारे में जो भी बदलाव जरूरी हैं, वो किए जाने चाहिए। 
- राजनाथ ने कहा- प्रधानमंत्री के कहने के बाद ही जीएसटी काउंसिल की मीटिंग हुई और बदलावों पर सहमति बनी। उम्मीद है कि इन बदलावों से अब कारोबारी भी खुश होंगे। सिंह ने यह बात यहां मीडिया से बातचीत में कही।

वन नेशन-वन टैक्स

- राजनाथ ने कहा कि सभी बिजनेसमैन या कारोबारी अब जीएसटी से बहुत खुश हैं। हमने इसे ‘एक देश और एक टैक्स’ के तौर पर लागू किया है। इससे जनता को बहुत फायदा होगा।

178 आइटम्स अब 18% के टैक्स स्लेब में

- जीएसटी काउंसिल में लिए गए अहम फैसलों के बारे में फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली ने शुक्रवार को जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि 28% टैक्स ब्रैकेट में पहले 228 आइटम्स थे। इनमें से 178 आइटम्स पर टैक्स घटाकर उन्हें 18% के स्लैब में लाया गया है। इसके अलावा कई आइटम्स के टैक्स घटाए गए हैं। जेटली ने कहा था कि सभी तरह के रेस्टोरेंट्स पर 5% जीएसटी लगाया जाएगा। जेटली के मुताबिक इन नए रेट्स का फायदा 15 नवंबर से मिलना शुरू हो जाएगा। नरेंद्र मोदी ने इन बदलावों पर कहा था कि इससे हमारे नागरिकों को भविष्य में फायदा होगा।
पहले कितना टैक्स लगता था?

- अरुण जेटली ने कहा था, "देश में सभी एसी और नॉन एसी रेस्टोरेंट पर 5% जीएसटी लगाया जाएगा। पहले नॉन एसी रेस्टोरेंट में खाने के बिल पर 12% GST लगता था। इसके अलावा एसी रेस्टोरेंट में 18% जीएसटी लगता था।"

होटलों के चार्ज पर कितना फर्क पड़ेगा?

- स्टार्ड होटल के रेस्टोरेंट जो हर दिन एक रूम का 7500 रुपए या उससे ज्यादा चार्ज करते हैं, उन पर 18% GST लगेगा और इन्हें इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का फायदा भी मिलेगा। लेकिन वो रेस्टोरेंट जो 7,500 से कम चार्ज करते हैं, उन पर 5% जीएसटी लगाया जाएगा और उन्हें ITC का फायदा नहीं मिलेगा।

जीएसटी की टैक्स स्लैब में किस तरह हुआ बदलाव

- जेटली ने बताया, "28% टैक्स कैटेगरी में से 178 आइटम्स को 18% टैक्स स्लैब में लाया गया। 13 आइटम्स को 18% से 12% के टैक्स स्लैब में लाया गया। 6 आइटम्स को 18% से 5% के टैक्स स्लैब मेें लाया गया, 8 आइटम्स को 12% से 5% के टैक्स स्लैब लाया गया। इसके अलावा 6 आइटम्स को 5% से 0 की कैटेगरी में लाया गया है।"

28% से 18% के स्लैब में कौन से आइटम्स आए?

- च्यूइंगगम, चॉकलेट, कॉफी, कस्टर्ड पाउडर, मार्बल और ग्रेनाइट, डेंटल हाईजीन प्रोडक्ट, पॉलिश और क्रीम, सेनेटरी वेयर्स, लेदर क्लोदिंग, आर्टिफिशियल फर, विंग्स, कुकर, स्टोव, आफ्टर शेव, डियोड्रेंट, डिटर्जेंट और वॉशिंग पाउडर, रेजर्स एंड ब्लेड्स, कटलरी, स्टोरेज वॉटर हीटर, बैट्री, चश्मे, रिस्ट वॉच, मैट्रेस जैसे आइटम्स।

किन आइटम्स पर 28% टैक्स लगता रहेगा?

- पान मसाला, कोल्डड्रिंक्स और बेवरेज, सिगार और सिगरेट, तम्बाकू के प्रोडक्ट, सीमेंट, पेंट, परफ्यूम, एसी, डिश वॉशिंग मशीन, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, वैक्यूम क्लीनर, कार, टू व्हीलर, एयरक्राफ्ट और याट जैसे आइटम्स।